लक्ष्मणगढ़। 8 मार्च विप्र फाउंडेशन का जिला स्तरीय सम्मेलन 20 मार्च को 11.15 बजे श्री रघुनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुंदरिया एवं संगठन महामंत्री जयप्रकाश शर्मा आज लक्ष्मणगढ़ आए।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश जोशी एवं तहसील अध्यक्ष प्रदीप दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान नौनिहालों सहित शिक्षा,चिकित्सा, समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विप्र गौरवों का सम्मान किया जाएगा मुख्य वक्ता विफा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा सी. ए होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राजेश शर्मा करेंगे। स्वागताध्यक्ष पंडित मांगीलाल दाधीच होंगे एवं राजेन्द्र पारीक,विधायक सीकर एवं अभिनेष महर्षि विधायक रतनगढ़,राजकुमार शर्मा,विधायक नवलगढ़,मंजू शर्मा,उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड,मुख्य अतिथि होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि श्री पवन शर्मा,प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,श्रीमती भारती शर्मा,प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,पशुपति शर्मा,संपादक दैनिक उद्योग आसपास, राकेश लाटा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बनवारीलाल पांडे, नगरपालिका उपाध्यक्ष, दिनेश जोशी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, अर्जुन अवार्डी सुरेश मिश्रा,पवन शर्मा, सदस्य विप्र कल्याण बोर्ड होंगे। कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था की गई है।संचालन शिक्षाविद राजेन्द्र मधुकर एवं डॉ. मधु शर्मा करेंगी।
