Headlines

विप्र फाउंडेशन ने बांसवाड़ा में किया सर्व समाज के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी का शुभारंभ

बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा दत्त मंदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क अखंड अन्न क्ष्रेत्र का शुभारंभ किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री जनक भट्ट ने बताया कि मंदारेश्वर के दर्शनार्थियों, हॉस्पिटल में भर्ती सर्व समाज के मरीज और उनके परिजन हैतु और वृद्ध असहाय सनातनी व्यक्तियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था दोपहर 12:30 से सायं 7 बजे तक रहेगी। अखंड अन्न क्ष्रेत्र का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन के महिला जिला अध्यक्ष कीर्ति लोकेश के यजमान के रुप मे और पंडित ब्रह्मऋषि दिव्यभारत पंड्या के आचार्यवत्व में एकादश कर्मनिष्ठ विप्र के सस्वर मंत्रोच्चार एवं हवन से किया गया।साथ ही माँ अन्नपूर्णा देवी आह्वान और विधिवत पूजन किया गया।

Vipra Foundation launched free food offerings for all religions in Banswara

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि विगत 47 दिनों से महात्मा गाँधी एवं शहर के अन्य अस्पताल में भर्ती सर्व समाज के मरीजों एवं उनके परिजनो को विप्र फाउंडेशन निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रहा है भविष्य में यह क्रम अनवरत चलता रहे तथा साधू-संतो और सनातनी दर्शनार्थियों को मंदारेश्वर परिसर में भोजन प्रसादी मिलती रहे इस लिए यह अखंड अन्न क्षेत्र शुरू किया है। अध्यक्ष योगेश जोशी ने विप्र भोजन प्रसादी अखण्ड अन्न क्ष्रेत्र के संयोजक के.के. शुकला एवं व्यवस्थापक नगर मंत्री अशोक पुरोहित को नियुक्त किया गया।इस अवसर उपस्थित एंबीसी के कमांडेंट रामजी लाल चंदेल ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कावड़ यात्रा मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत ,वी सी सी आई के प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा,बाँसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी,त्र्यम्बकेश्वर अखण्ड अन्न क्षेत्र के संयोजक युगल किशोर ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, प्रवक्ता अमित शुक्ला,शिक्षा संकल्प प्रभारी प्रगयेश पंड्या,जिला संरक्षक दीपक जोशी और मनीष जोशी, सुरेश चंद्र भट्ट,संदीप जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *