Headlines

विप्र फाउंडेशन ने बीलवा कोविड सेंटर के लिए 500 बेड दिए

जयपुर: विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी के नेतृत्व में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को संस्था की ओर से राधा स्वामी सत्संग बीलवा कोविड सेंटर के लिए 500 बेड सहायता का सहयोग पत्र सौंपा।

चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई की कि भविष्य में भी फाउंडेशन इसी तरह के सेवाभाव में तत्पर रहेगा।

raghu sharma meets with vifa ajipur

डॉ. जोशी ने बतौर विप्र फाउंडेशन संरक्षक के रूप में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। प्रतिनिधि मंडल में ,विप्र फाउंडेशन जोन 1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, प्रदेश संगठन महासचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, प्रदेश सचिव आशीष गौतम व शशिप्रकाश शर्मा, जयपुर हेरिटेज के अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, जिला सचिव दिलीप भारद्वाज तथा मीडिया सलाहकार विमलेश शर्मा मौजूद रहे। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन सीए डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन से जुड़े दानदाताओं के सहयोग से 500 बेड का आर्डर दे दिया गया जो शीघ्र ही जेडीए को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *