Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर के पदाधिकारी मिले विश्वेन्द्र सिंह से

विप्र फाउंडेशन

भरतपुर। विप्र फाउंडेशन भरतपुर के प्रमुख पदाधिकारियों ने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डीग-कुम्हेर  महाराज विश्ववेन्द्र सिंह से जयपुर निवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें भरतपुर आराध्य बाँके बिहारीजी तस्वीर, विप्र फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन ज़ोन-1 डी युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा कमल कांत त्यागी एवं पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *