Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

विप्र फाउंडेशन

भरतपुर : विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने श्रीगंगा मन्दिर पर माँ गंगा से आशीर्वाद प्राप्त कर विप्र फाउंडेशन का पुनीत ध्वज अर्पण कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी (राज०) युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी, जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा कमल कांत त्यागी, जिला अध्यक्ष युवा उमेश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष बंटू भाई, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, एवं पार्षद चन्दा पण्डा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भरतपुर प्रभारी दयाचन्द पचौरी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने आज से विप्र फाउंडेशन सदस्यता अभियान का शंखनाद किया है। सदस्यता अभियान के अंतर्गत समाज के लोगो को विप्र फाउंडेशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों से अवगत कराकर संगठन से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *