Headlines

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा का बड़ोदिया में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में तहसील स्तरीय रक्तदान शिविर बड़ोदिया के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन इकाई अध्यक्ष चंद्रेश्वर जोशी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तुलसीराम जोशी सेवानिवृत्त एडीएम, डा. विकास भट्ट विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष, श्रीमती कीर्ति आचार्य विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं हेमेंद्र पंड्या प्रदेश सचिव विप्र फाउंडेशन तथा मनोज जोशी बागीदौरा रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने परशुराम भगवान के दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला मंत्री विप्र फाउंडेशन विनोद पानेरी ने प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम में मनोज जी जोशी डॉ.विकास भट्ट, टीआर जोशी ,कीर्ति आचार्य आदि ने विचार व्यक्त किए। इसी कार्यक्रम में बड़ोदिया गांव से आरएएस में चयनित जयनित पाठक का उपर्णा ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया । साथ ही बड़ोदिया गांव के डा.विकास भट्ट को डॉक्टर की मानद उपाधि से अलंकृत होने पर उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है । इस महायज्ञ में हम सभी मिलकर मानव मात्र के कल्याण के लिए अपना योगदान देवें ।

WhatsApp Image 2021 07 25 at 10.31.19 PM

विप्र फाउंडेशन की अवधारणा उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र

विप्र फाउंडेशन ने सर्व समाज के कल्याण के लिए हमेशा साथ मिलकर के चलने का एवं हमारे ध्येय वाक्य उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र की अवधारणा को सार्थक करने का सफल प्रयास किया है। कार्यक्रम में ज्ञायक हॉस्पिटल बांसवाड़ा से पधारे हुए डॉक्टर तपन अंकलेश्वरया का स्वागत भी किया गया। साथ ही रक्तदान के लिए आई हुई। एमजी हॉस्पिटल की टीम में डॉक्टर नरेंद्र बघेल डॉक्टर समीर खान का भी उपरणा ओढ़ाकर के स्वागत किया गया। इसी कार्यक्रम में ज्ञायक हॉस्पिटल बांसवाड़ा का चिकित्सा शिविर भी आयोजित हुआ जिसमें डॉक्टर तपन अंकलेश्वरया, जय सिंह चुंडावत, रजनी कांत पुरोहित, सचिन सुथार आदि ने अपनी सेवाएं दी। 36 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया ।

WhatsApp Image 2021 07 25 at 10.31.18 PM

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में देवीलाल पानेरी, जयंतीलाल जोशी, जमनालाल जोशी, दिनेश ठाकुर, धर्मेंद्र आर जोशी, हितेश जोशी, हेमंत जोशी, हेमंत पानेरी दिनेश व्यास, दीपक आमेटा प्रदीप शुक्ला, मुकेश दवे बापू भाई, लक्ष्मीनारायण जोशी, पवन जोशी, महेश पानेरी ,जगदीश ठाकुर, दीपक शुक्ला, सुभाष शुक्ला आदि कई ब्राह्मण समाज के महानुभावों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए वागड़ बने वृंदावन बड़ोदिया की टीम का प्रयास भी सराहनीय रहा। जिसमें हिमेश सेवक के नेतृत्व में समस्त युवा टीम ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन बागीदौरा तहसील अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने किया एवं आभार बागीदौरा तहसील महामंत्री मुकेश दवे ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *