बांसवाड़ा : मन्दारेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में विप्र फाउण्डेशन की ओर से संचालित अखंड अन्न क्षेत्र ‘विप्र भोजन प्रसाद’ क्षेत्र में आज विप्र ध्वज ध्वजारोहण कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी, विप्र चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष के के शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कीर्ति आचार्य, प्रवक्ता अमित शुक्ला, वरिष्ठ मार्गदर्शक नारायण लाल त्रिवेदी, विप्र भोजन प्रसादी के सह प्रबंधक अशोक पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ नगर संरक्षिका कृष्णा वैष्णव, निशा द्विवेदी, कामिनी नागर, लोकेश आचार्य, कैलाश जोशी सहित विप्र पदाधिकारियो ने अपनी उपस्थिति दी।
सर्व समाज के लिये प्रारम्भ अखंड अन्न क्षेत्र के 45 दिन पूर्ण होने पर अब तक की समीक्षा की गई व सुचारु संचालन हेतु शीघ्र ही एक समिति बना कर अखंड अन्न क्षेत्र के लिये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
