Headlines

Chittorgarh : विफा ने जीव दया की सुंदर मिशाल पेश की

chittor

चितौड़गढ़। परशुराम जयंती पर आज विप्र फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर जीव दया की सुंदर मिसाल पेश की गई। विफा की ओर से प्रातः 8 बजे इंदिरा रसोई के माध्यम से दिनभर वितरित किये जाने वाले भोजन का पूरा खर्च वहन किया गया।

chittor 2

उसके बाद विप्र फाउंडेशन की टीम पर्यटकों से वीरान पड़े दुर्ग पहुंची और वहां 4 स्थानो पर रुककर वानरों, गोमाता, स्वान और मछलियों को चना गोमाता आदि को ककड़ी टमाटर चारा आदि खाद्य सामग्री डाली गई।लगभग एक दर्जन कोरोना वारियर्स ने दुर्ग से उतरकर गांधीनगर स्थित गोशाला में जाकर हरा चारा और ककड़ी आदि भोजन कराया।

chittor 1 e1620978149995

कार्यक्रम के अंत मे परशुराम मंदिर पहुंच सभी ने भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना कर कोरोना से इंसानियत को मुक्त करने की प्रार्थना की गई।

chittor 3इन सभी कार्यक्रमो में विप्र के प्रांत उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, वीसीसीआई प्रान्त उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी, वीसीसीआई जिला चेयरमैन अरविंद व्यास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया, प्रान्त युवा महामंत्री अभिषेक मेनारिया, वीसीसी महामंत्री बलराज मेनारिया, आई योग गुरु सुरेश शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमाली जी, नगर युवा अध्यक्ष विकाश शर्मा और वेदवृत शर्मा, प्रणव शर्मा ,अभिषेक व्यास, संजय शर्मा, जिला पार्षद सदस्य रवि मेनारिया, नगर अध्यक्ष मनोज सुखवाल, युवा शिवांग आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *