भरतपुर : विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने आज लालसोट(दौसा) की डॉ. अर्चना शर्मा के दुःखद निधन प्रकरण में संगठन की ओर से रखी गई 5 सूत्री मांगों में से अन्य मांगों को भी पूरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर भरतपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डॉ. अर्चना शर्मा को आत्म हत्या के लिए विवश करने के घटनाक्रम को समाज पर एक कलंक बताते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को कहा गया है। साथ ही मृतक डॉ अर्चना शर्मा के परिवार को सुरक्षा देने, लालसोट थाना दौसा में दर्ज अभियोग संख्या 157/22 की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच सी.आई.डी.- सी.- बी से करवाने, आत्महत्या के लिए उकसाने व झूठे मुकदमे मे फंसाने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने तथा डॉ अर्चना शर्मा के नाम पर कोई राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की मांग की गई हैं।
ज्ञापन देने वालों में विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी राज. के प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचोरी, केदारनाथ पाराशर, बृजभूषण पाराशर, हरगोविंद मिश्रा, जय गोयंका,इन्दुशेखर शर्मा, अमृत भारद्वाज, कमलकांत त्यागी, एडवोकेट सुशील सेथरा, आदित्य लवानिया, देवाशीष भारद्वाज, उद्धव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
