Headlines

वीसीसीआई चेयरमैन व्यास ने जन्मदिन पर हर्बल पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली

वीसीसीआई चेयरमैन

चित्तौड़गढ़ : वीसीसीआई चेयरमैन अरविन्द व्यास के जन्मदिन के अवसर पर ओम शर्मा दुर्ग के नेतृत्व में ब्रह्म जनों ने अस्पताल परिसर में उनका माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद वीसीसीआई जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के अंबे मार्केट स्थित कार्यालय में केक काटकर व्यापरियों ने वीसीसीआई चेयरमैन अरविन्द व्यास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2021 07 02 at 1.52.25 PM

जिला चिकित्सालय में आयुर्वेद विभाग में वीसीसीआई की ओर से चेयरमैन अरविन्द व्यास ने महिला विप्र प्रतिनिधियों के साथ हर्बल पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा और पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। इस कार्यक्रम में पीएमऔ डॉ. दिनेश वैष्णो और डॉ. सौरभ हाड़ा, डॉ. मेडम देवश्री के अलावा प्रांत महामंत्री इंद्रा शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू लता व्यास, महेंद्र जोशी, अल्का चतुर्वेदी, अंजू दाधीच, संगीता व्यास, विकास शर्मा, योग गुरु सुरेश शर्मा, योगेश शर्मा, महामंत्री एडवोकेट प्रकाश शर्मा, उदयपुर से माना रामजी आदि उपस्थित थे।

देर रात विप्र मित्रों ने हाई वे स्थित सहनवा गाव के महादेव मंदिर में भोग लगाकर भोजन किया। चेयरमैन व्यास ने सभी मित्रों का आभार व्यक्त कर समाज और जन हित मे कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *