Headlines

नए खुलने वाले 7 बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति का बेरोजगार नर्सेज अभ्यर्थियों ने जताया विरोध

नर्सेज

जयपुर : राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन की ओर से नए खुलने वाले 7 बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विरोध जताया ओर सरकार के आदेशों की प्रतिलिपि भी जलाई। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौधरी एवं प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने बताया कि सरकार द्वारा खोले गए नर्सिंग कॉलेजों में की गई प्राचार्य की नियुक्ति बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ धोखा है, क्योंकि राजस्थान मैं संचालित राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग ट्यूटर, प्रोफेसर ज्यादातर कार्य व्यवस्थापक के तहत लगा रखे हैं।

जबकि व्याख्याताओं के पद कई वर्षो से रिक्त पड़े हैं ऐसे में सरकार द्वारा वापस से यह प्रतिनियुक्ति बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ एक धोखा है। आज बेरोजगार अभ्यर्थियों ने एसएमएस नर्सिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर सरकार के आदेशों की प्रतिलिपि को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ किया गया यह छलावा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि सभी पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा माध्यम से कराई जाए। जिससे बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अभ्यर्थियों की मांग नहीं मानी गई और भर्ती को लिखित माध्यम से नहीं कराया गया तो संपूर्ण राजस्थान में बेरोजगार नर्सेज अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नर्सेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *