जयपुर: राज्य सरकार द्वारा आयोजित रीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधलियों की सीबीआई से जांच करवाने औऱ मजबूत कानून बनवाने आदि मांगों को लेकर विकास जाखड़ अनशन कर रहे है। विकास जाखड़ का SMS हॉस्पिटल में भी 13 वे दिन अनशन जारी है। उनसे राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, विधायक रुपाराम मुरावतिया व मरुसेना के प्रदेशाध्यक्ष जयन्तमूण्ड ने मुलाकात की और उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विकास जाखड़ ने आरोप लगाया कि मुझे जबरन सामान्य वार्ड में रखा गया है और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए हॉस्पिटल में अरेस्ट कर रखा है। इस दौरान विधायक रुपाराम मुरावतिया ने हॉस्पिटल के आला आधिकारियों से बातचीत करके उनको आपातकालीन वार्ड में शिफ्ट करवाया।
मरुसेना अध्यक्ष जयन्तमूण्ड ने कहा कि राज्य सरकार जनता व बेरोजगारों को गुमराह कर रही है। रीट परीक्षा धांधली में बहुत स्तर पर नेता व अधिकारी लिप्त है इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच करवाई जाए। रीट परीक्षा से 02 दिन पूर्व दौसा के पास पेपर वाला कंटेनर पलटा था जिसमें चालक रामनिवास गोदारा की संदिग्ध मौत हुई है। इसकी मौत की जांच भी सीबीआई से होनी चाहिए। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रप्रतिनिधि राजेश मांडिया,अभिषेक चौधरी,विनोद नेतड़वास,मुकेश चौधरी बीदासर आदि भी मौजूद रहे।
