Headlines

भांजी की विदाई के गम में मामा चल बसे

चित्तौड़गढ़। कार चलाते-चलाते युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के समय कार में युवक की पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे। दंपती भांजा- भांजी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रावतभाटा-रामगंजमंडी मार्ग पर हुए हादसे में राजस्थान परमाणु बिजलीघर के कर्मचारी राजेंद्र पुरी (42) की मौत हो गई। वह धुलई गांव में अपने भांजा-भांजी की शादी में गया था। वहीं से परिवार के साथ घर लौट रहा था। कार चलाते-चलाते दीपपुरा घाटे पर अचानक राजेंद्र को हार्ट अटैक आ गया। पत्नी कुछ समझ पाती उससे पहले ही मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर सामने दीवार से जा टकराई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को रेफरल हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। इंटरनल इंजरी की भी संभावना है। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

3 1643609052

विदाई से पहले उठेगी मामा की अर्थी

बहन की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण भांजा-भांजी की शादी राजेंद्र पुरी ने ही करवाई थी। भांजी का कन्यादान भी राजेंद्र ने ही किया था। वह भांजी से बहुत प्यार करते थे, इसलिए विदाई नहीं देख पा रहे थे। भांजी ने मामा को रुकने के लिए कहा था, लेकिन वह इतना कहकर निकल गए कि विदाई देख नहीं पाऊंगा। सोमवार सुबह दुल्हन की धुलई गांव में से विदाई होनी थी। राजेन्द्र की मौत से विदाई भी रुक गई। पूरा परिवार रावतभाटा आ गया। अब उसी घर से राजेन्द्र की अर्थी उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *