उदयपुर: विप्र फाउन्डेशन जॉन 1A उदयपुर में विप्र औदीच्य समाज के एक साथी समाचार पत्र वितरक किशोर लाल शर्मा का अपहरण कर सराड़ा ले जाकर गला रेत कर व पत्थर मारकर हत्या कर दी गयी व उनके ATM से रुपये निकाल लिये। इस सम्बंध में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन विफा के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा के नेतृत्व में हिम्मत नागदा, केसव व्यास,भुवनेश व्यास, सरपँच संजय शर्मा,नवीन व्यास, पराग शर्मा, प्रघ्मुन दशोरा ने हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने व परिवार को उचित मुवावजा देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
