जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार की सलाह पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, के कुलपति का “अस्थाई अतिरिक्त प्रभार” जो अब तक हरदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी के पास था से वापस लेकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, के कुलपति पी सी त्रिवेदी को सौंप दिया है।
थानवी को चार्ज सौपने को लेकर विवाद बना हुआ था। भाजपा ने इसे नियम संगत नहीं बताते हुए पिछले दिनों राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा था।
दूसरी तरफ थानवी समर्थको का कहना है कि अजमेर के विश्वविद्यालय में जो कुछ अनुचित चल रहा था उसे ठीक करने के कदम उठाने वाले को हटाना उसका अपमान करना है। वहां स्थाई कुलपति की नियुक्ति होती तो वह अलग बात होती।
