Headlines

उदयपुर में पुलिस ने पकड़ा 160 किलो अवैध डोडा, माल छोड़कर तस्कर हुए फरार

उदयपुर: जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने रविवार रात को कार्रवाई करते हुए 160 किलो अवैध डोडा चुरा रखी एक कार को पकड़ा। पुलिस ने अवैध डोडा चुरा की पकड़ के लिए जसवंतगढ़, झाडोली कट एनएच 27 पर नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।

थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान गोगुन्दा की तरफ से एक सफेद कलर की स्वीफ्ट डिजायर कार तेज गति से आती दिखाई दी। चेक करने के लिए ड्राइवर को रूकने का इशारा किया। कार सवार तस्कर तेज गति से भगाकर नाकाबंदी तोड़ भागा।

करीब 200 मीटर लगातार पीछा करते हुए थानाधिकारी सोलंकी ने पिस्टल से कार के चालक साइड के अगले टायर पर फायर किया, जिससे टायर ब्रस्ट हो गया। इसके बावजूद भी तस्कर कार को तेजगति से भगाते रहे। झाड़ोली कट के करीबन ईंटो का खेत तिराहे पर कार को सड़क किनारे छोड़ अंधेरे में पास स्थित झाड़ियों से होते हुए जंगलों की तरफ फरार हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *