Headlines

जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में दो करोड़ के जेवरात चुराने वाला CCTV में कैद

जयपुर: जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क आमेर में से 2 करोड़ के जेवरात और 95 हजार कैश चोरी हो गए। सातवीं मंजिल स्थित कमरे की तिजोरी में कैश और ज्वैलरी रखी गई थी। वारदात को गुरुवार रात एक शातिर चोर ने अंजाम दिया।

घटना गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी समारोह का कार्यक्रम गुरुवार को था। इसके लिए जेएलएन मार्ग स्थित क्लार्क आमेर होटल में करीब 45 कमरे बुक करवाए गए। गेस्ट आ चुके हैं। चोरी भी इन्हीं गेस्ट में मिल गया। कोई उसे पहचान नहीं पाया और अपना कारनामा करके वह निकल गया। CCTV फुटेज की जांच में संदिग्ध दिखा है। वह पूरे होटल में सूट-बूट पहनकर घूमता रहा है। इस अनजान शख्स को किसी रोका तक नहीं है।

चोर रात करीब 9 बजे तक दो करोड़ रुपए के जेवरात लेकर बेखौफ होटल से निकल गया। होटल के सीसीटीवी में वह साफ दिख रहा है। जवाहर सर्किल पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान कर पकड़ने का प्रयास कर रही है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

खुलवाया कमरे का लॉक व तिजोरी

होटल के चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर एसआर शर्मा का कहना है कि शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति ने छठवीं मंजिल पर लिफ्ट के सामने लगे फोन से होटल के रिसेप्शन पर फोन किया। उसने स्टाफ से कहा कि वह राहुल बंथिया बोल रहा है। फिर कहा कि उनकी चाबी से कमरा नहीं खुल रहा है। तब होटल स्टाफ मास्टर चाबी लेकर गया। उसने कमरा नंबर 734 का लॉक खोल दिया और लौटकर आ गया।

1637927792

इसके करीब 20 मिनट बाद चोर ने वापस रिसेप्शन पर फोन कर कहा कि वह कमरे में तिजोरी का पासवर्ड भूल गया है। मुझे शादी में जाना है, लेकिन तिजोरी नहीं खुल रही है। तब होटल में इंजीनियरिंग और सिक्युरिटी स्टाफ कमरे में पहुंचे। चोर के सामने मास्टर पासवर्ड से तिजोरी को खोलकर लौट आए। चोर ने तिजोरी को खोल उसमें रखे रत्नजड़ित सोने के आभूषण और नकदी बैग में रखी। रात 8:52 मिनट पर होटल से आराम से निकल गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह होटल में मेहमानों के पहुंचने के साथ ही चोर भी होटल आ गया। शादी के लिए होटल की लॉबी में एक इवेंट कंपनी की तरफ से हेल्प डेस्क बनाई गई थी। यहीं पर मेहमानों को उनके कमरों की चाबी दी जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज में शातिर बदमाश उस वक्त हेल्प डेस्क के पास खड़ा नजर आया।

होटल प्रबंधन की लापरवाही

राजीव बोथरा और उनके रिश्तेदारों ने वारदात में होटल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिसेप्शन और लॉबी में मौजूद स्टाफ में से किसी की मिलीभगत से वारदात हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि होटल के स्टाफ ने वैरिफाई किए बिना ही किसी अनजान व्यक्ति को उनके कमरे की चाबी दे दी। यहां तक की तिजोरी का लॉकर भी मास्टर लॉक से खोल दिया। वारदात के बाद भी कई घंटों तक संदिग्ध कर्मचारियों को सामने नहीं लाया गया। उनके संदेह के आधार पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस होटल के चार कर्मियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *