Headlines

ट्रेलर-बोलेरो में भिड़त, जसोल मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार के बाप-बेटे की मौत; मां-बेटी घायल

barmer

बाड़मेर: बाड़मेर जिले के बालोतरा थानान्तर्गत मेगा हाईवे पर बोलेरो व ट्रेलर के बीच भिड़त से भीषण हादसा हो गया। टापरा व कालूड़ी गांव के बीच गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे बोलेरो व ट्रेलर के बीच भिड़त हो गई। इससे बोलेरो में सवार पिता व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मेगा हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने पहुंच कर बोलेरो से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, आगे से गाड़ी पिचक के कारण ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। उनकी दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। वहीं, हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधा घंटा तक मां-बेटी कार में फंसे रहे। जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घायलों को एंबुलेंस से बालोतरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।

collage23 1643874081

पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी आलपुरा निवासी एक परिवार पति-पत्नी व दो बच्चे गुरुवार को गांव से जसोल मंदिर दर्शन करने के लिए बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान मेगा हाईवे टापरा व कालूड़ी गांव के बीच में ट्रेलर व बोलेरो के बीच में जबरदस्त भिड़त हो गई। इसमें ड्राइविंग कर रहे मदन व उसके बेटे संजय की मौत हो गई। पत्नी व उसकी बेटी साक्षी को बालोतरा अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालात में होने के कारण पत्नी व बेटी को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पिता व बेटे के शव को बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार मदन दिल्ली में मोबाइल एसेसरी का काम करता था। और दो दिन पहले अपने गांव आलपुरा लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *