शॉर्ट सर्किट से पशुओ के बाड़े में लगी आग, 50 से ज्यादा मवेशी जले

शॉर्ट सर्किट से पशुओ के बाड़े में लगी आग, 50 से ज्यादा मवेशी जले

टोंक: जिले के घाड थाना क्षोत्र के धुआं कलां गांव में एक खेत में बने बाड़े में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बाड़े में बंधे 57 बकरे-बकरियां जलकर मर गई। साथ ही बाड़े में बंधी भैंस भी जल गई। आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर घाड थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित पटवारी, पशुओं के डॉक्टर को स्टाफ के साथ मौके पर बुलाकर मृत जानवरों का पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर दफनाया।

घाड थाना प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि घाड थाना क्षेत्र के धुआं कलां निवासी इस्लाम मोहम्मद पुत्र छोटू खां का गांव से करीब 2 किमी दूर खेत है। सुबह करीब 6 बजे बाड़े के पास से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और बाड़े में आग लग गई।

आग की चपेट में आने के बाद मवेशियों की आवाज आई तो पीड़ित घर से बाहर निकला। उसने आग की लपटें देखी तो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक ओर बंधी 4 भैंसों को खोल दिया, लेकिन एक पाडी और 57 बकरे-बकरियां जलकर मर गई। इस दौरान आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पानी की मोटर चलाकर आग को बुझाया। पशुपालक इस्लाम मोहम्मद ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। पशुपालन ही मुख्य आजीविका है। बकरे-बकरियां जलने के बाद वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। अब उसके खाने के भी लाले पड़ गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *