Headlines

पूर्व उप मुख्यमंत्री की गेंद पर महेश जोशी ने लगाया शॉट तो पायलट बोले – हमारे मंत्री को कैसे आउट कर सकता हूं

पायलट

जयपुर : स्वाधीन फाउंडेशन की ओर से जयपुर क्रिकेट लीग का मानसरोवर के केएल सैनी स्टेडियम में रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। लीग के उद्घाटन मैच में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पहली गेंद फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया। पायलट की गेंद पर शानदार शॉट लगाया। इस दौरान सचिन पायलट कहा कि महेश जोशी हमारी सरकार के मंत्री हैं। उन्हें में कैसे आउट कर सकता हूं। वैसे भी उन्होंने मुझे बॉलिंग कराने से पहले कहा था। ज्यादा तेज बॉल मत फेंकना, तो मेंने उन्हें कहा चिंता नहीं करो स्वीट बॉल फेकूंगा। लीग के उदघाटन कार्यक्रम में पूर्व रणजी पुरुष और महिला खिलाडियों मोहम्मद असलम,पी कृष्णिया, विनोद माथुर, रोहित झालानी, रेखा शर्मा, अंजलि चोधरी, सुमिति दवे, गंगोत्री चौहान का पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने स्मृति चिन्ह और साफा पहनाकर सम्मान किया।

पायलट

खेलों से बढ़ती है लोगों की इम्यूनिटी

इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि खेलों से शरीर फिट तो रहता ही है, साथ ही लोगों की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। ऐसे ने खेल हमे फिट रखने के लिए भी काफी जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद जयपुर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। लेकिन फिलहाल कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में हमे इस टूर्नामेंट में भी पूरे नियमों का पालन करते खेलना होगा। तब ही हम खुद को और सबको कोरोना से बचा पाएगे।

वहीं जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान में खेलों का बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार बहुत से कार्य कर रही है। राजस्थान में खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप नौकरी भी दे रही है। ऐसे में जयपुर क्रिकेट लीग से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

आरऐसी बैंड की धुन पर टीमों ने किया मार्च पास्ट

स्वाधीन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश चोधरी ने शुरुआत में लीग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आंगतुकों का स्वागत किया। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सुनील पारवानी ने आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के सचिव मोहम्मद इकबाल ने मैचों के बारे में जानकारी दी। जेसीएल के कमिश्नर अखिलेश अत्रि ने संचालन करते हुए जयपुर क्रिकेट लीग की योजनाओ पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर आरऐसी बैंड की धुन पर सभी 250 वार्डों की टीमों ने मार्च पास्ट किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

पायलट

वार्ड 67 और 74 के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश चौधरी, विधायक राकेश पारीक, विधायक अमीन कागजी, सुरेश मिश्रा सहित स्वाधीन फाउंडेशन के महेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, किशोर शर्मा एवं जयपुर के 250 वार्डो की टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच जयपुर के के. एल. सैनी स्टेडियम में वार्ड 67 और 74 कि टीम के मध्य खेला गया। इस मैच में वार्ड 67 की टीम 30 रनों से विजयी रही।इस मैच में किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने भी अपना खेल दिखाया। सचिन पायलट ने उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया और खिलाड़ियों एवं टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी एवं खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

हर टीम दो-दो मैच खेलेगी

जयपुर क्रिकेट लीग में जयपुर के 250 वार्ड के 4000 से ज्यादा खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। इसके लिए शहर के दस अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड का चयन किया गया है। जिसमें मैच टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के खेले जाएंगे और सेमीफाइनल और फाइनल मैच लेदर बॉल से 20-20 ओवर के होंगे। वहीं लीग में विजेता टीम को एक लाख रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। जबकि उप विजेता टीम को 51 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड के रूप में 21 हजार रुपए नकद दिया जाएगा। वहीं बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को भी अवार्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *