Headlines

जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट, 224 नए पॉजिटिव केस मिले

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के 355 केस आज सामने आए है। इसके साथ जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। जयपुर में कोरोना के 24 घंटे में 224 पॉजिटिव केस मिले। जयपुर के अलावा 5 शहरों में 10 से ज्यादा केस मिले। इनमें जोधपुर में 34, अजमेर में 24, प्रतापगढ़ में 12, कोटा और अलवर में 11-11 केस मिले। वहीं, राज्य में एक्टिव केस 1572 पहुंच गए। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में जयपुर में वैशाली नगर, आदर्श नगर, सीस्कीम, मालवीय नगर, मानसरोवर, सोढाला हॉट स्पॉट बने हुए हैं।

पिछले दिनों सीएम गहलोत की फटकार के बाद चिकित्सा विभाग ने जयपुर में टेस्टिंग बढ़ा दी है। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव सुधांशु पंत ने शनिवार को पुलिस, मेडिकल, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों एक मीटिंग ली। जिसमें अस्पतालों में मरीजों के बैड के लिए पोर्टल वापस शुरु करने और टेस्टिंग ज्यादा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। संक्रमण को रोकने के लिए शहर में हॉट स्पॉट बने इलाकों में पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात करने और आमजन में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने के भी निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *