Headlines

युवक को पहले गाड़ी से मारी टक्कर, फिर 400 मीटर घसीटा, मौत

bolero

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण इलाके में एक युवक को गाड़ी से घसीटने और हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से नोख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के भाई की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जैसलमेर एसपी डॉ. अजयसिंह के निर्देश पर नाचना वृताधिकारी कैलाश विश्नोई के सुपरविजन में नोख पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, भजनलाल विश्रोई ने रिपोर्टअपनी रिपोर्ट में बताया है कि नोख बस स्टैंड पर उसका भोजनालय है। यहां वह और उसका छोटा भाई अजयपाल काम करते हैं। 11 जनवरी की रात दोनों भोजनालय बंद कर घर के लिए रवाना हुए। वो, उसका भाई अजयपाल और लक्ष्मण तालरिया की तरफ जा रहे थे।

रात करीब सवा 11 बजे नोख से छह-सात किमी की दूरी पर तालरिया रोड पर एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दूर खड़ी की और रात के समय रास्ते में बोलेरो खड़ी होने पर संदेह के आधार पर देखने लगे। उसके भाई अजयपाल ने गाड़ी के नजदीक जाकर नंबर देखे, तभी अंदर से चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने मुंह बाहर निकाला और जान से मारने की धमकी दी। चालक ने गाड़ी को थोड़ा पीछे किया और जान से मारने की नीयत से उसके भाई अजयपाल पर चढ़ा दी। भाई बंपर पर गिर गया, फिर उसने भाई को करीब 400 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

घायल की इलाज के दौरान मौत

अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें लगीं और सड़क पर भी काफी खून बह गया। रात को उसको एक निजी वाहन से नोख अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। गुरुवार को तालरिया गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

दो टीमों का किया गया है गठन

नोख थानाक्षेत्र के मामले में दो टीमों का गठन किया गया है। टीमों की ओर से आरोपियों व वाहन की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *