Headlines

मौसम ने ली अंगड़ाई, शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम; बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

मौसम ने ली अंगड़ाई, शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम; बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर दिनभर गर्मी की तपिश से तपता रहा, लेकिन तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मौसम बदला। तेज बारिश हुई। जयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगो की मौत हो गयी । जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली गिरी है। इस प्रकार एक दर्जन से आदिक लोगो के मौत की खबर है। मौसम विभाग ने कल से तेज़ हवाओं के साथ वर्षा की चेतावनी दे रखी थी। कल तो हल्की बौझार पड़ी,लेकिन कल की कसर अच्छी बारिश ने पूरी कर दी। इस बारिश को मानसून का आगमन माना जा रहा हैं।इस झमाझम से पारा भी अचानक गिर गया।

आमेर महल के सामने क्षत्रियों में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के आमेर की पहाड़ियों में लुढ़कने के समाचार भी आ रहे हैं। आधा दर्जन घायलों को एसएमएस के ट्रोमा सेंटर में लाया गया है। बाकी की तलाश के लिए पहाड़ियों में सर्च जारी है। बिजली गिरने से हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान व अमीन कागजी अस्पताल पहुंचे। पूरा प्रशासन राहत कार्यो में जुटा हुआ है। शहर के कुछ दूसरे इलाकों में भी बिजली गिरने के समाचार आ रहे हैं।

जयपुर शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भरने की भी खबर मिली है, नाले उफान पर रहे। जयपुर समेत कई शहरों में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, तो बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

11 jul 7 1626010638

कई जगह राहत की ये बारिश आफत साबित हुई

हालांकि कई जगह राहत की ये बारिश आफत साबित हुई। कोटा के गरड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। धौलपुर के बाड़ी के कूदिन्ना गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 मासूमों की मौत हो गई।  बारां में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, तो झालावाड़ में भी आकाशीय बिजली के कहर ने एक जिंदगी छीन ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *