Headlines

बेरोजगारों-सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता फैल, आंदोलनकारियों ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

जयपुर : पिछले दिनों हुई REET, सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली की CBI जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगारों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बेरोजगारों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री ऑफिस में अधिकारियों से लंबित मांगो पर दूसरे दौर की वार्ता की, लेकिन बेरोजगारों के दूसरे दौर की वार्ता विफल हो गई है। जिसके बाद बेरोजगारों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि गहलोत सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार को आने वाले चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उपेन ने कहा कि अगर सरकार ने दीपावली तक बेरोजगारों की मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के बेरोजगार भूख हड़ताल कर काली दिवाली मनाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की रैली में विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। बता दें कि अब तक गहलोत सरकार और बेरोजगारों की पहले दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। जिसमें कई मांगों पर मौखिक सहमति भी बन चुकी है। लेकिन अब तक उनके आदेश जारी नहीं हुए।

बेरोजगारों की ये है प्रमुख मांगे

बेरोजगारों की प्रमुख मांग में REET और पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की CBI जांच करवाने, प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के लिए गैर जमानती कानून बनाने की साथी 10 साल की सजा का प्रावधान, JEN भर्ती डिग्री के मामले में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक को लेकर दर्ज कराई आपत्तियों पर भी तत्काल निष्पक्ष जांच, नीमराणा कमला देवी परीक्षा केंद्र के बाहर 6 बेरोजगार अभ्यर्थियों पर दर्ज हुआ राज कार्य में बाधा का मुकदमा वापस ले और पेपर लीक प्रकरण में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाले राजनेताओं का भी खुलासा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *