Headlines

राजस्थान की आन बान शान महाराणा प्रताप पधार रहे हैं अयोध्या

जयपुर: राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अब अयोध्या में स्थापित होने के लिये रवाना की जायेगी। जयपुर के मूर्तिकार महावीर भारती व निर्मला कुल्हरी द्वारा साढ़े 12 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा तैयार की गई है।

यह प्रतिमा 13 जून को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जयपुर से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, RSS प्रान्त प्रचारक डॉ.शैलेंद्र कुमार,जयपुर सांसद रामचरण बोहरा,भाजपा महामंत्री दियाकुमारी सांसद राजसमंद,सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी,भाजपा SC मोर्चा के कैलाश मेघवाल,भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ,बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी,ललित कला अकादमी के पूर्व चेयरमैन अश्विन दलवी संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र भारती ,अजय धाँधिया VHP से प्रताप भानु आदि प्रमुख लोगो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर हरी झंडी दिखाकर सज्जित वाहन से रवाना की जायेगी।

Read More: Big Breaking News : पद्मश्री डॉ. पनगड़िया नहीं रहे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी करेंगे अनावरण

अयोध्या में स्थापित होने पर इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा। प्रतिमा का निर्माण अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा करवाया गया है। मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि यह प्रतिमा महाराणा प्रताप की कदकाठी के अनुसार बनाई गई है। जिसमे उनका तेज रौबीला चेहरा ,चौड़ा सीना मजबूत बाजू,योद्धा की पोशाक सहित व चेतक को भी बहुत फुर्तीला जिसमे एक एक नसे दिखती है। पूरे लोहे के कवच सहित युद्ध के लिए तैयार दिखता है। प्रतिमा की डिजायन निर्मला कुल्हरी द्वारा बनाई गई है। लॉस्ट वैक्स प्रोसेस से बनी प्रतिमा का वजन 1500 kg है बनाने में 6 माह लगे मेटेलिक कलर के साथ पूरी प्रतिमा लेमिनेशन की गई है।

मूर्तिकार महावीर भारती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 5 राज्यो के मुख्यमंत्रियों से भी सम्मानित किए जा चुके है। उनकी बनाई 300 से ज्यादा प्रतिमाये देशभर में प्रमुख स्थलों पर स्थापित की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *