Headlines

प्रधानमंत्री मोदी भी पद्मश्री डॉ. पनगड़िया के निधन से शोकाकुल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित देश के सुप्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर अपनी अश्रुपर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. अशोक पनगढ़िया ने एक उत्कृष्ट न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य से डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की पीढ़ियों को लाभ होगा। उनके निधन से दुखी हूं। प्रधानमंत्री ने परिवार तथा मित्रों को आत्मबल देने की परमपिता से कामना की।

डॉ. पनगड़िया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *