Headlines

बारिश से खराब हुई पान मैथी फसल का मुआवजा किसानों को दे सरकार – हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल

नागौर। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले में उत्पादित होने वाली विश्व प्रसिद्ध पान मैथी की फसल के बारिश से खराबे को लेकर किसानों को आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि सरकार को तत्काल खराबे का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

सांसद ने जारी प्रेस बयानों में कहा कि मैथी के उत्पादन में काफी लागत आती है। ऐसे मे बारिश से मैथी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सांसद बेनीवाल ने किसानों द्वारा की गई मांग के बाद यह कदम उठाया। सांसद बेनीवाल ने बताया कि नागौरी पान मैथी को जीआई टैगिंग दिलवाने व इसे मसाला कोमोडोटीज में शामिल करवाने की मांग को लेकर संसद में मुद्दा भी उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *