Headlines

यूक्रेन में राजस्थान के फंसे स्टूडेंटस की हालत खराब: बोले- ध्वस्त हो गया अपार्टमेंट, खाना भी खत्म

jdh3 1645775489

जोधपुर: रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच कीव में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राजस्थान सहित हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों के कुछ स्टूडेंट की वापसी हो चुकी है। कुछ अब भी वहां फंसे हैं। भीलवाड़ा के एक स्टूडेंट ने बताया कि पूरी रात धमाके होते रहे हैं। बराबर वाली बिल्डिंग पर बम गिरा, जिसके बाद वह इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। ठीक इससे पहले उसने वीडियो बनाने के लिए कैमरा ऑन किया था। हर 10 मिनट में फाइटर जेट निकल रहे थे। फ्लैट की खिड़की से नजारा देखा तो आस-पास की बिल्डिंग का मलबा पड़ा था।

यूक्रेन में MBBS फाइनल ईयर के स्टूडेंट राजेश (बदला हुआ नाम) भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। राजेश ने कहा- हालात अब बिगड़ चुका है। गुरुवार की रात जो हालात देखे, उसके बाद तो नींद उड़ गई है। अब तो बस यही प्रयास है कि किसी तरह यहां से जिंदा निकल जाएं। राजेश कीव में रहते हैं। गुरुवार रात बराबर वाली इमारत पर जैसे ही बम गिरा, पूरा इलाका थर्रा उठा। डर के मारे हमलोग भी ग्राउंड फ्लोर पर चले गए। पूरी रात दीवार से चिपके रहे। 2 रात से सोए नहीं हैं। राजेश के पिता टीचर हैं। कीव में राजेश के साथ पंजाब का एक स्टूडेंट रहता है। अपार्टमेंट में पंजाब का एक स्टूडेंट साथ में रहता है। गुरुवार शाम को आस-पास रहने वाले दूसरे स्टूडेंट को भी अपने ही कमरे पर बुला लिया था। रात में जब यह हादसा हुआ तब वहां 5 से 7 स्टूडेंट थे।

jdh4 1645775497

जैसे-तैसे पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचना है

राजेश ने बताया कि उसने अपने दो-तीन दोस्तों को बुलाया है। एक दोस्त कैब चलाता है। उससे कॉन्टैक्ट किया है। अब सभी यहां से निकल कर पोलैंड बॉर्डर तक जाने का प्लान कर रहे हैं। राजेश ने बताया कि यहां गार्ड लगे हैं। उन्हें बाहर नहीं जाने दे रहे। पूरी रात सायरन और फाइटर जेट की आवाज सोने नहीं दिया है। स्थानीय लोग किसी भी तरह की मदद नहीं कर रहे हैं। खाना खत्म हो चुका है।

प्रेसिडेंट से मांगी मदद

इवानोफ्रेंक्विस नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी (कीव) के इंडियन स्टूडेंट्स प्रेसिडेंट दिव्यांशु गहलोत ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति ज्यादा खराब हो चुकी है। लगातार बमबारी हो रही है। वह इंडियन गवर्नमेंट से यहां से निकालने की गुहार लगा रहे हैं। स्टोर पर खाना नहीं है। एटीएम में रुपए नहीं हैं। सभी चीजें खत्म हो चुकी हैं। अगला बम कहा, फटेगा कुछ पता नहीं है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही इंडियन स्टूडेंट मालवी भार्गव ने भी इवैक्वुएट करने की गुहार लगाई। अपूर्वा ने बताया कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। अब यहां से निकलने का रास्ता नहीं सूझ रहा है। इस तरह के कई स्टूडेंट के वीडियो ग्रुप पर शेयर हो रहे हैं। यह ग्रुप कीव में पढ़ रहे इंडियन स्टूडेंट्स का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *