दौसा में सड़क हादसे में किशोर की मौत, किराने का सामान लेकर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

videocapture20211119 085335 1637293097

दौसा : जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा बीती देर शाम बडियाल रोड पर हुआ। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बांदीकुई थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम सैनी पंचमुखी का रहने वाला है। वह बांदीकुई शहर से किराने का सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *