केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीगंगानगर आए , कहा- रोजगार को बढ़ावा मिलेगा

केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीगंगानगर आए , कहा- रोजगार को बढ़ावा मिलेगा

श्रीगंगानगर: राजस्थान में केश कला से जुड़े हजारों लोगों की आर्थिक अभिवृद्धि व इन लोगों के लिए योजनाएं प्रस्तावित करने तथा रोजगार देने के उद्देश्य से केश संबंधी व्यवसाय में कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ केस कर्तन से जुड़े लोगों के शैक्षिक कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए नवीन योजनाएं प्रस्तावित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा केश कला बोर्ड का गठन किया गया है। श्रीगंगानगर मे बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन महेंद्र गहलोत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों को तमाम तरह की सुविधाओं के साथ-साथ उनके कौशल में विकास करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे ही केश कला से जुड़े हजारों लोगों के व्यवसाय के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता से रोजगार की सुरक्षा के उपायों के बारे में भी राज्य सरकार को सुझाव देने का कार्यक्रम यह बोर्ड चलाएगा ।

इसके अलावा इस बोर्ड में प्रत्यक्ष रूप से आठ विभिन्न विभागों को जोड़ा गया है। जो ऐसे लोगों उद्योग ,शिक्षा चिकित्सा, ग्रामीण विकास एवं वित्त, सहकारी निगम से सहायता तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सदस्य भी इस में जोड़े गए हैं। ताकि बोर्ड केश कला से जुड़े हजारों लोगों को उनके व्यवसाय में उन्नति का तमाम अवसर प्रदान कर सके।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान इससे पूर्व महेंद्र गहलोत का समाज के लोगों के साथ-साथ बड़ी तादाद में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि मिलनसार महेंद्र गहलोत आम जनता के साथ जुड़ाव होने के अलावा एक सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में इनका काफी योगदान है। वहीं श्रीगंगानगर से भी वे लगातार लोगों के संपर्क में रहे हैं। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर नागपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमला बिश्नोई विशाल गौड भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *