चाकसू। चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ आज साकेत अस्पताल के मालिक डॉ. प्रवीण मगलूनियां, अधीक्षक डॉक्टर ईश मुंजाल, डॉक्टर अनीश मुंजाल ने सांवरियां अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मरीजों का इलाज चालू कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अस्पताल को विधायक सोलंकी ने गोद ले कोविड सेंटर का शुभारंभ चाकसू की जनता के लिए किया है। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सांवरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. सांवरिया, डॉ. प्रवीण मंगलुनिया, डॉक्टर ईश मुंजाल ,डॉक्टर अनीष मुंजाल को सेवाएं एवं परामर्श, चिकित्सक मेडिकल स्टाफ, चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया।

इसी तरीके से चाकसू क्षेत्र की जनता का का ध्यान रखने का वचन लिया। इस अवसर पर बीसीएमएचओ डॉक्टर सौम्य पंडित, सेटेलाइट अस्पताल इंचार्ज डॉ रितु राज मीणा भी उपस्थित थे।
