Headlines

श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Image 2022 01 23 at 15.54.40 e1642933850794

भरतपुर। हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के पोस्टर का विमोचन किया गया । देवेन्द्र चामड़ के सौजन्य से 5000 पेम्पलेट बनवाये गए जो कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगो को बाँटे जाएंगे। इसमें हिन्दी साहित्य समिति के गौरवशाली इतिहास का विवरण है। इसके साथ मंच के उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भरतपुर जिले के प्रत्येक विधायको, स्थानीय सांसद से मंच के सदस्य जाकर भेट करेंगे व उनसे समिति को बचाने के लिए हरसंभव मदद देने का आग्रह किया जाएगा। भरतपुर में कॉलोनियों व वार्ड के अनुसार अलग अलग समूहों का गठन कर लोगो से जनसम्पर्क किया जाएगा।

इस अवसर पर गंगाराम पाराशर,संजीव गुप्ता,अशोक धाकरे,श्याम सिंह जघीना इन्दुशेखर शर्मा,देवेंद्र चामड़, डॉ०लोकपाल सिंह, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *