Headlines

लिफ्ट में गर्दन फंसने से दुकानदार की मौत, तीसरी मंजिल पर सामान लेने गया था

लिफ्ट परिवार के साथ मृतक

भीलवाड़ा : लिफ्ट में गर्दन फंसने से 32 साल के दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दुकान की तीसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान अचानक नीचे आई लिफ्ट में उसकी गर्दन फंस गई। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचे, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

​​​​​ करेड़ा कस्बे में कांग्रेस के पूर्व पंचायत समित सदस्य मनीष झंवर की बस स्टैंड पर चार मंजिला मेडिकल व जनरल स्टोर की दुकान है। मनीष शनिवार को दुकान की तीसरी मंजिल पर सामान लेने गया था। अचानक लिफ्ट नीचे आ गई और मनीष की गर्दन उसमें फंस गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य मजदूर पहुंचे। उन्होंने निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया। पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

लिफ्ट

पुलिस ने बताया कि मनीष लिफ्ट से बाहर निकला ही था कि लिफ्ट फेल हो गई। वह पूरा लिफ्ट से बाहर निकलता, इससे पहले ही उसकी गर्दन उसमें फंस गई। ​​​​​पुलिस इस मामले में रविवार को लिफ्ट की भी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *