Headlines

शांति धारीवाल ने अपने मर्दों वाले बयान पर मांगी माफी, कहा – स्लिप ऑफ टंग के कारण मुंह से मर्ज की जगह मर्द निकल गया था

धारीवाल

जयपुर : विधानसभा में दुष्कर्म के मामले में प्रदेश को एक नंबर पर बताते राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने माफी मांग ली है। सदन में कल अपने बयान को लेकर मंत्री शांति धारीवाल ने आज सफ़ाई दी है। धारीवाल ने कहा कि सदन में भी अपने बयान के लिए माफ़ी मांगूंगा। मैं राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के मर्ज़ की कर रहा था। गलती से मुंह से मर्द शब्द निकल गया था। मैंने हमेशा राजस्थान में महिला सशक्तिकरण की बात कही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मैंने प्रयास किए हैं।

धारीवाल ने आगे कहा कि कल मेरे मुंह से कुछ शब्द गलत निकल गए थे। मेरे मुंह से निकले शब्द स्लिप ऑफ टंग थे। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। सदन में इस बीच बीजेपी की नारेबाजी जारी है। सदन के वेल में बीजेपी विधायकों ने आकर नारेबाजी की। स्पीकर ने विपक्ष के रवेये पर नाराजगी जताई है। स्पीकर ने कहा कि मंत्री ने माफी मांग ली है। स्पीकर ने आगे कहा कि मैं सदन को बाधित नहीं होने दूंगा। हंगामें के बीच ही स्पीकर ने मंत्रियों से सवालों के जवाब भी दिलवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *