Headlines

संसदीय लोकतंत्र के उन्‍नयन में राज्‍यपाल एवं विधायकों की भूमिका विषय पर विधानसभा में सेमिनार 25 मार्च को

विप्र फाउंडेशन ने दो सौ विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए संयोजक इंदिरा गांधी विधान सभा डि‍जिटल म्‍यूजियम आमजन नि:शुल्‍क देख सकेंगे 15 सितम्‍बर से, रविवार को खुला रहेगा म्‍यूजियम

जयपुर : राजस्‍थान विधानसभा में राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ की राजस्‍थान शाखा के तत्‍वावधान में 25 मार्च को संसदीय लोकतंत्र के उन्‍नयन में राज्‍यपाल एवं विधायको की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा। राजस्‍थान विधानसभा और राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ की राजस्‍थान शाखा के अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि यह सेमिनार 25 मार्च को प्रात: 11 बजे से राजस्‍थान विधान सभा में होगी। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड होंगे। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्‍द कटारिया सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण और गणमान्‍य नागरिकगण भाग लेंगे।

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने बताया कि समारोह में सर्वश्रेष्‍ठ विधायको को पुरस्‍कार प्रदान कर सम्‍मानित किया जायेगा। वर्ष 2019 के लिये विधायक ज्ञानचन्‍द पारख, वर्ष 2020 के लिये विधायक संयम लोढा और वर्ष 2021 के लिये विधायक बाबूलाल व विधायक मंजू देवी को सम्‍मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *