Headlines

गहलोत सरकार पर जमकर बरसे सतीश पूनिया,कहा – राजस्थान में अपराधी बेखौफ और जनता डर में

जयपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता बचाने में जुटे हुए हैं। जिसकी वजह से अपराधी बेखौफ और आम जनता के मन में डर है। राजस्थान के हर जिले में लूट, चोरी, हत्या और बलात्कार जैसी वारदातें हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। जिसकी वजह से प्रदेश की जनता का जीना दूभर हो गया है।

सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार ही 14% अपराधों में वृद्धि हुई है। जबकि हकीकत में यह आंकड़ा और भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गृह विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। जिसकी वजह से पुलिस महकमे की प्रॉपर मॉनिटरिंग नहीं हो रही। जो अब जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।

बता दे कि आज राजस्थान के डीजीपी एम.एल. लाठर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों पर सफाई पेश की थी। जिसमें उन्होंने 37% महिला अपराधों के मामलों को झूठा करार दिया था। वहीं बढ़ते अपराधों को पहले के मुकाबले कम बताया था। जिसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *