Headlines

बिजली विभाग की लापरवाही से देश में सबसे ज्यादा हादसे राजस्थान में- हनुमान बेनीवाल

जयपुर/नागौर। नागौर जिले के जायल क्षेत्र के ग्राम आंवलियासर गांव में करंट लगने से एक ठेकाकर्मी की दुःखद मृत्यु हो गई। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हादसे की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस ह्रदय विदारक तस्वीर से मन विचलित हो गया। उन्होंने कहा, 2 वर्षों में दर्जनों विद्युत हादसो के कारण कई घर उजड़ गए और तंत्र की लापरवाही के कारण देश मे सबसे ज्यादा विद्युत हादसे राजस्थान में हो रहे है। सांसद ने आरोप लगाया कि फीडर रिनोवेशन,रखरखाव के नाम पर करोड़ों रुपए विद्युत विभाग के जिम्मेदार खर्च कर रहे है उसके बावजूद बिजली विभाग में कोई सुधार नही हो रहा है।

बेनीवाल ने ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला के सम्बन्ध में लिखते हुए कहा कि राजस्थान के ऊर्जा मंत्री का जनता के साथ कोई समन्वय नहीं है और उन्होंने अपने कार्यकाल में बिजली विभाग में सुधार को लेकर न कोई जन संवाद किया और न ही कोई जन सुनवाई की। उसका नतीजा यह है कि राज्य में बिजली महकमे में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ा। सांसद ने कहा कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज हुए हादसे की जांच होनी चाहिए व सम्बंधित अभियंता,ठेका कम्पनी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होकर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही मृतक आश्रित को अधिकतम आर्थिक सहायता देने हेतु दूरभाष पर अजमेर डिस्कॉम के एमडी व नागौर जिला कलक्टर को दूरभाष पर निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि आज बिजली विभाग के अधिकारियों ने जिस तरह भ्रष्ट तंत्र पनपा रखा है उसकी आड़ में इस विभाग में कार्यरत निजी कंपनियों की मनमानी हावी हो रही है। विद्युत से होने वाले संभावित हादसों के बचाव को लेकर किसी तरह के कोई संसाधन कार्मिको को नही दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *