Headlines

सालासर धाम ने लक्ष्मणगढ़ के लिए दी एंबुलेंस

सीकर: सालासर बालाजी धाम ने कोरोना की जंग में मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री की पहल पर 21 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए है।

इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र हेतु 20 लाख की लागत से एंबुलेंस दी है। इससे लक्ष्मणगढ़ इलाके के मरीजों को राहत मिल सकेगी। इससे पहले लक्ष्मणगढ़ के नेछवा अस्पताल को खाटूश्यामजी ट्रस्ट की ओर से एंबुलेेंस दी जा चुकी है।

भामाशाहों को लगातार प्रोत्साहित कर लक्ष्मणगढ़ के क्षेत्रीय विधायक व पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा की ओर से अस्पतालों में संसाधनों बढ़ाए जा रहे है। इस मौके पर आत्माराम, मांगीलाल, भंवर लाल, धर्मवीर, यशोदा नंदन, मनोज, धर्मचंद, मनोहर, हंसराज, अमित, कमल पुजारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *