जयपुर: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (APRO) के 76 पदों पर परीक्षा 13 फरवरी 2022 को होगी। बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। करीब 9 साल से प्रदेश के बेरोजगार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे । प्रदेश में एपीआरओ के 34 पदों पर भर्ती के लिए आखरी बार राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2012 में भर्ती निकाली थी। इसके बाद से अब तक नहीं निकली है।
