Headlines

राजस्थान स्टेट गैस पहली बार देगी लाभांश, 54 करोड़ का हुआ टर्न ओवर, 11करोड़ 85 लाख का नेट प्रॉफिट -एसीएस डॉ. अग्रवाल

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम व चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राजस्थान स्टेट गैस लि. की वार्षिक साधारण सभा में सदस्यों को पहलीबार लाभांश देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बुधवार को सचिवालय में आयोजित आरएसजीएल की एजीएम में लिया गया। आरएसजीएल द्वारा सदस्यों को 65 लाख रुपए लाभांश के रुप में दिए जाएंगे।

एसीएस माइंस एवं चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आरएसजीएल का वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 54 करोड़ 35 लाख रुपए का वार्षिक टर्न ओवर रहा है। कोविड जैसी विपरीत परिस्थितियों में आरएसजीएल बेहतरीन परिणाम देते हुए लगभग 15 करोड़ 72 लाख रु. का कर पूर्व लाभ अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल 11 करोड़ 85लाख के नेट प्रॉफिट में रही है।

राजस्थान स्टेट गैस लि. के प्रबंध संचालक मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना लाकडाउन जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल ने टीम भावना से कार्य करते हुए व्यावसायिक दक्षता का परिचय देते हुए लाभ में बढ़ोतरी की हैं। उन्होंने बताया के कोटा में घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के काम में और तेजी लाई जा रही है।

आरएसजीएल की एजीएम में सचिव वित एवं निदेशक आरएसजीएल टी रविकांत ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गैल गैस के प्रतिनिधि सीजीएम कपिल जैन, आरएसपीसीएल के प्रतिनिधियों सहित आरएसजीएल के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *