Headlines

RSMSSB ने नकल करने वाले 122 अभ्यर्थियों पर की बड़ी कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे अभ्यर्थी

भर्ती

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले 122 अभ्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत 122 अभ्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। इनमें 46 स्टूडेंट्स को आजीवन, 15 अभ्यार्थियों को पांच साल के लिए, 4 अभ्यार्थियों को 3 साल के लिए, 1 अभियार्थी को 2 साल और एक को एक साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही 55 अभ्यार्थियों की पटवारी भर्ती परीक्षा 2015 की अभ्यर्थता भी निरस्त हुई है। जबकि 119 अभ्यार्थियों पर हो रही कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान किसी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ वक्त में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान नकल और बेईमानी करने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी। जिन पर अनुसूचित साधनों की रोकथाम विनियम 2016 के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि यह 122 अभियार्थी बोर्ड द्वारा 2018 से 2020 तक होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में नक़ल और धांधली करते पकड़ में आये थे।

इसके साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिकायत नंबर भी जारी किया है। जिसमें कोई भी अभ्यार्थी और आम आदमी भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसमें शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत नंबर – 01412722520

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *