राजस्थान को कोरोना मुक्त बनाने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान

0
408
राजस्थान को कोरोना मुक्त बनाने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान | Special vaccination campaign will be run from October 8 to 10 to make Rajasthan corona free

जयपुर। प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक गहलोत सरकार विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाने जा रही है। वैक्सीन अभियान में दूसरे डोज से वंचित लोगों का टीकाकरण करने के साथ ही पहले डोज के लक्ष्य को भी शत प्रतिशत अर्जित करने का प्रयास होगा।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि विशेष वैक्सिनेशन अभियान के बारे में केंद्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी उनसे विस्तार से दूरभाष पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 27 लाख वैक्सीनेशन डोज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चिकित्सा मंत्री ने अभियान के दौरान आवश्यकता के अनुसार डोजेज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

5 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगों को लगी पहली डोज
5 अक्टूबर तक 5 करोड़ 70 लाख 47 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की डोजेज दी जा चुकी हैं। इसमें 79.2 प्रतिशत यानी 4 करोड़ 7 लाख 95 हजार 284 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 39.7 यानी 1 करोड़ 62 लाख 4 हजार 763 लाभार्थियों को द्वितीय डोज कोविड वैक्सीन की दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here