जयपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS-2018 भर्ती को लेकर सवालों के घेरे में आए RPSC सदस्य राजकुमारी गुर्जर के पति रिटायर्ड IPS भैरों सिंह गुर्जर गुरूवार को जयपुर ACB में नहीं पहुंचे। मामले को लेकर एसीबी ने रिटायर्ड IPS को नोटिस जारी कर गुरुवार को 11 बजे जयपुर बुलाया था। इस पर एडवोकेट एके जैन ने उपस्थित नही होने पर एसीबी को जवाब भेज कर कहा कि भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है। कानून का सम्मान करते है। जांच में सहयोग के लिए तत्पर है। अभी यात्रा पर गए हुए है, वापस आकर उपस्थित हो जाएगें।
दरअसल, RAS प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने एवं सिलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी जयपुर की टीम ने ट्रेप की योजना बनाई। इसके बाद एसीबी ने दौसा निवासी सज्जन सिंह व RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार कर लिया था। रिश्वत प्रकरण में मेंबर राजकुमारी पर भी कई सवाल उठे। साथ ही उनके पति रिटायर्ड IPS भैरों सिंह गुर्जर का भी नाम सामने आया। इसके बाद उनके घर पर एसीबी में पूछताछ के लिए आने का नोटिस चस्पा किया गया था।
यह था मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को को RAS भर्ती के इंटरव्यू में सलेक्शन कराने के एवज में 1 लाख रुपए नकद और 22 लाख के डमी नोट के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे। RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर व उनके रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पति भैरों सिंह गुर्जर का भी नाम इस प्रकरण में सामने आया है। इस मामले में RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार किया है।

