RPSC ने जारी किया RAS प्री परीक्षा का सेलेबस

RAS-2021 के लिए कल से करें आवेदन: 988 पदों पर होगी भर्ती

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का सेलेबस गुरुवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। आयोग की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियाेगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया गया है।

पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 के नाम से उपलब्ध है। आयोग द्वारा आरएएस 2021 का आयोजन 988 पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। 27 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस भर्ती का प्रदेश भर में इंतजार किया जा रहा था।

200 का अंकों का होगा पहला पेपर

RAS Pre 2021 का पहला पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा। 200 अंकों के इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थी को तीन घंटे का समय मिलेगा। आयोग द्वारा गुरुवार को जारी परीक्षा योजना एवं सेलेबस में ये जानकारी दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। परीक्षा का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग परीक्षण करना है। प्रश्न पत्र का स्तरमान स्नातक डिग्री स्तर का होगा। इस पेपर में बहु विकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

ये भी पढ़िए: खुशखबरी! RAS 2021 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे, 988 पदों पर होगी भर्ती

ये भी पढ़िए: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कम्प्यूटर अनुदेशकों की होगी स्थायी भर्ती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *