मुंबई : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाओं के प्रभावित होने की वजह से लगभग 6,000 यात्री फंस गए है। भारी बारिश की वजह से नदी में बाढ़ आना बताई गई है। राज्य के कई जिले इस समय भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश से मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमों को लगा दिया है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन दो तटीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की बैठक के दौरान, ठाकरे ने कहा कि मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए तटीय क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों से सतर्क रहने और उफनती नदियों के स्तर पर नजर रखने और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस जगह पर ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।” रेल अधिकारियों के अनुसार, 5,500-6,000 यात्री ट्रेनों में फंसे हुए थे, जिन्हें 756 किलोमीटर लंबे केआर मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर रेग्युलेट किया गया। यह रूट तीन राज्यों – महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और मुश्किल इलाकों से गुजरता है. कोंकण रेलवे ने जानकारी दी है कि चिपलून में बाढ़ की स्थिति के कारण अब तक लंबी दूरी की नौ ट्रेनों को रेगुलेट किया जा चुका है।
