Headlines

RLP सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने भी कानून- व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में चर्चा नही होने पर खड़े किए गम्भीर सवाल,बताया भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत

Nagaur MP Beniwal spoke to the injured passengers and their families about the train accident in Bengal.

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर लगे स्थगन प्रस्तावों के समय सदन की कार्यवाही स्थगित कर देने के मामले में गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा -कांग्रेस की मिलीभगत से ऐसा हुआ, क्योंकि दोनों ही दल राज्य की बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर बोलना ही नहीं चाहते। सांसद ने कहा कि आरएसएलडीसी में रिश्वत प्रकरण में हुई एसीबी कार्यवाही ,विभिन्न श्रेणी के बढ़ते अपराध और आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी के वायरल अश्लील वीडियो के मामले में जिस तरह कई आईपीएस अधिकारियों से लेकर सीएमओ तक मामले को दबाने में लगे हुए थे उससे पुलिस की छवि का देश मे विपरीत असर पड़ा हैं। बेनीवाल ने कहा राजस्थान विधानसभा पर राज्य की जनता की निगाहें थी,परन्तु भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से सदन की कार्यवाही को मुख्य मुद्दों से भटका दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *