जयपुर : रीट परीक्षा 2021 में अभ्यार्थीयों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज के साथ निजी बसों को भी उपयोग में लिया जायेगा । रीट परीक्षा के लिए कितनी अतिरिक्त बेस निजी चाहिए उसका अधिकारी स्तर पर आंकलन किया जा रहा है। जिला कलेक्टरों को इस काम में लगाया गया है ।
रीट परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में राज्य सरकार की सामान्य व्यवस्था ( जिसमें परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बात तक की निःशुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था है ) में भी संशोधन करते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में परीक्षा की तिथि से 5 दिन पूर्व एवं 5 दिन बाद तक के आदेश जारी किये जा चुके हैं। समस्त अभ्यार्थीयों से अनुरोध किया गया है कि इस परीक्षा से एक दिन पहले और एक दो दिन बाद तक अपनी यात्रा सम्पन्न करें ताकि अंतिम समय में भीड़भाड़ एवं ब्रेक डाउन की स्थति से बचा जा सके और परीक्षा में समय से पहूॅंच सके।
राजस्थान रोडवेज द्वारा राज्य सरकार को पत्र के माध्यम से यह भी अनुरोध किया गया है कि रोडवेज बस स्टेण्डों में अनावश्यक भीड़भाड़ ना हो, इसके लिए आवश्यक है कि निजी बसों में यात्रा करने वाले रीट अभ्यार्थीयों को रोडवेज के समान निःशुल्क यात्रा उपलब्ध करायी जावें अथवा रोडवेज व निजी बसों में यात्रा करने वाले अभ्यार्थीयों को परीक्षा के पश्चात एक निर्धारित राशि उनके बैंक खातों में स्थानान्तरित कर दी जावे। राज्य सरकार के स्तर पर रोडवेज का यह अनुरोध विचाराधीन है ।
