नागौर: जयपुर ACB टीम के द्वारा RAS इंटरव्यू को लेकर रिश्वत लेने के मामले में RPSC के जूनियर अकाउंटेंट व RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए को गिरफ्तार किया गया है। अब इसको लेकर RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।
सांसद बेनीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कार्यरत कनिष्ठ लेखाकार को RAS इन्टरव्यू में सलेक्शन करवाने के नाम पर 23 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के प्रकरण में ACB को मामले में तह तक जाकर इस बात की जांच करने की जरूरत है कि आखिर इस मामले में और किस -किस की भूमिका शामिल है?
राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत कनिष्ठ लेखाकार को RAS इन्टरव्यू में सलेक्शन करवाने के नाम पर 23 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के प्रकरण में ACB को मामले में तह तक जाकर इस बात की जांच करने की जरूरत है की आखिर इस मामले में और किस -किस की भूमिका शामिल है@PoliceRajasthan
1/1— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 10, 2021
आगे उन्होंने लिखा है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व के 4-5 अध्यक्षों पर गम्भीर भ्र्ष्टाचार में लिप्त होने के प्रकरण सार्वजनिक हुए और RPSC की साख भी देश भर में खराब हुई। इसलिए ऐसे मामले में गंभीरता से जांच की जरूरत है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व के 4-5 अध्यक्षों पर गम्भीर भ्र्ष्टाचार में लिप्त होने के प्रकरण सार्वजनिक हुए और RPSC की साख भी देश भर में खराब हुई इसलिए ऐसे मामले में गंभीरता से जांच की जरूरत है
2/1— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 10, 2021
यह था मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को को RAS भर्ती के इंटरव्यू में सलेक्शन कराने के एवज में 1 लाख रुपए नकद और 22 लाख के डमी नोट के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे। RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर व उनके रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पति भैरों सिंह गुर्जर का भी नाम इस प्रकरण में सामने आया है। इस मामले में RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार किया है।
