नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार उदयलाल डांगी के पक्ष में जमकर मतदान करने व आरएलपी पर भरोशा व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया। सांसद हनुमान बेनीवल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के इस संघर्ष में जो मत इस उप चुनाव में आरएलपी को मिले। उससे यह स्पष्ट है कि 2023 में जनता बड़ा बदलाव करेगी और वल्लभनगर व धरियावद उप चुनाव के परिणाम में जनता ने यह भी जाहिर दिया कि प्रदेश में आरएलपी ही प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है।
सांसद बेनीवाल ने कहा सड़क, स्कूल, पानी व बिजली तथा वीसीआर निस्तारण को लेकर जो वादे चुनाव के जन सम्पर्क कार्यक्रमो में उन्होंने उदयलाल डांगी के साथ किये। उन पर हम खरा उतरने का पुरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार दो पहलू है और इस उपचुनाव में जनता के निर्णय का हमे स्वीकार है। मिशन 2023 के लिए आरएलपी का संघर्ष जारी रहेगा।
