कोटा : तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना की क्रियान्विति तथा नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का अयोजन सम्भागीय आयुक्त दीपक नंदी, आईएएस की अध्यक्षता में किया गया। मिशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से ऑनलाइन जुड़कर प्रतिभागियों को जन घोषणा की क्रियान्विति हेतु तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना में निर्धारित किए गए लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए सम्बन्धित विभागों के स्तर से संपन्न करवाए जाने वाले कार्यों के विषय में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
कार्यशाला में संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस एन धोलपुरिया के द्वारा तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना के विषय में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कोटा जोन, सीएमएचओ कोटा, बूंदी, डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, अधीक्षक जिला अस्पताल, जे के लॉन अस्पताल के चिकित्सक, संभाग के सभी जिलों के एनएचएम कार्मिकों ने भाग लिया।
